द्रव्यमान और भार क्या है | परिभाषा | अंतर

क्या आप जानते हैं कि किसी वस्तु का द्रव्यमान क्या होता है? भार क्या होता है? क्या द्रव्यमान और भार दोनों अलग-अलग होते है? यहां इस पोस्ट में आपको इसकी पूरी जानकरी मिल जाएगी।

द्रव्यमान और भार में अंतर

पोस्ट में ये जानकारी है -

द्रव्यमान किसे कहते हैं?

किसी वस्तु में पदार्थ की कुल मात्रा की माप को उस वस्तु का द्रव्यमान कहते हैं अर्थात कोई भी वस्तु कितने पदार्थ से बनी हुयी है।

द्रव्यमान एक अदिश राशि है।

द्रव्यमान का मात्रक क्या है?

द्रव्यमान का SI मात्रक किलोग्राम है।

भार किसे कहते हैं?

गुरुत्वाकर्षण बल के कारण किसी वस्तु पर लगने वाले बल को उस वस्तु का भार कहते हैं।

भार एक सदिश राशि है।

भार का मात्रक क्या है?

भार का SI मात्रक न्यूटन है।

भार का सूत्र

भार = द्रव्यमान × गुरुत्वीय त्वरण

(पृथ्वी का गुरुत्वीय त्वरण 9.81 मीटर प्रति सेकेंड हैं)

द्रव्यमान को इंग्लिश को Mass और भार को Weight कहते हैं।

द्रव्यमान और भार में अंतर

किसी वस्तु में समाहित पदार्थ की कुल माप उसका द्रव्यमान होता है जबकि गुरुत्वाकर्षण बल के कारण उस वस्तु पर जो बल लगता है वह उस वस्तु का भार होता है।

किसी वस्तु का द्रव्यमान सभी स्थानों पर समान रहता है चाहे पृथ्वी हो या अंतरिक्ष क्योंकि स्थान में परिवर्तन होने से उस वस्तु में समाहित पदार्थ में कोई परिवर्तन नहीं होगा, पदार्थ जितना है उतना ही रहेगा। परन्तु वस्तु का भार विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग हो सकता है क्योंकि यह गुरुत्वाकर्षण बल पर निर्भर करता है। जिस स्थान पर गुरुत्वाकर्षण बल अधिक होगा वहां पर वस्तु का भार भी अधिक हो जायेगा। अंतरिक्ष में गुरुत्वाकर्षण बल शून्य होता है जिसके कारण वहां पर किसी वस्तु का भार भी शून्य हो जाता है।

Leave a Comment