किसी भी संख्या का वर्ग और वर्गमूल अलग-अलग होता हैं। यहां मैं आपको वर्ग और वर्गमूल में अंतर बताने वाला हूँ।
पोस्ट में ये जानकारी है -
वर्ग क्या होता है?
अगर किसी संख्या में उसी संख्या से गुणा किया जाये, तो गुणा करने पर जो नई संख्या प्राप्त होगी, वह उस संख्या (मूल संख्या) की वर्ग संख्या होगी।
उदाहरण: 5 में 5 का गुणा करने पर 25 प्राप्त होता है, अर्थात 5 का वर्ग = 25
किसी संख्या का वर्ग दर्शाने के लिए उस संख्या पर 2 की घात लगा देते हैं, जैसे: 5²
नोट: किसी संख्या पर घात के रूप में लिखे अंक का मतलब होता है कि संख्या को उसी संख्या से कितनी बार गुणा करना है।
वर्गमूल किसे कहते हैं?
वर्गमूल का मतलब है – वर्ग का मूल
किसी वर्ग संख्या की मूल संख्या को उसका वर्गमूल कहते हैं।
उदाहरण: जैसा कि मैंने आपको पहले ही बताया है, कि 5 का वर्ग = 25
अर्थात यहाँ 5 मूल संख्या है और 25 वर्ग संख्या है
इस प्रकार 25 का वर्गमूल = 5
किसी संख्या का वर्गमूल दर्शाने के लिए उस संख्या पर √ (वर्गमूल का चिन्ह) लगा देते हैं, जैसे: √5
वर्ग और वर्गमूल 1 से 20 तक
वर्गमूल | वर्ग |
1 | 1 |
2 | 4 |
3 | 9 |
4 | 16 |
5 | 25 |
6 | 36 |
7 | 49 |
8 | 64 |
9 | 81 |
10 | 100 |
11 | 121 |
12 | 144 |
13 | 169 |
14 | 196 |
15 | 225 |
16 | 256 |
17 | 289 |
18 | 324 |
19 | 361 |
20 | 400 |