टीवीएस इलेक्ट्रिक स्कूटर प्राइस TVS iQube Electric Scooter

वर्तमान समय में इलेक्ट्रिक स्कूटर का चलन बहुत अधिक हो रहा है। बाज़ार में विभिन्न कंपनियों के इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च हो रहे हैं।
इलेक्ट्रिक स्कूटर के कई फायदे भी होते है।
यहां में आपको TVS इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में जानकारी देने वाला हूँ। इस पोस्ट में आपको इस स्कूटर के बारे में पूरी जानकारी मिलेगी।

TVS iQube Electric Scooter Price 2021

TVS इलेक्ट्रिक स्कूटर प्राइस लिस्ट
TVS iQube Electric Scooter
ModelTVS iQube
अधिकतम गति78 किमी/घंटा
फुल चार्ज7 घंटे
फुल चार्ज रेंज75 किमी
वारंटी3 साल/50,000 किमी
कीमत1 लाख

ऊपर दी गयी लिस्ट में TVS iQube के बारे में जानकारी दी गयी है। यहां मैं इसके बारे में विस्तार में जानकारी दूंगा।

यह टीवीएस कंपनी का इलेक्ट्रिक स्कूटर है। यह काफी शांत रूप से चलता है और इसका इंजन शोर नही करता। इसमें Instant torque की सुविधा भी मिलती है। इसका अनुभव बेहद आनंदमयी है। इसके अलावा इसमें आपको All LED lighting, Smartxonnect और Q-park assist जैसे फीचर भी मिलते हैं।

कंपनी के अनुसार इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की अधिकतम गति 78 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 4.4kW के इलेक्ट्रिक मोटर द्वारा संचालित होता है जो कि पहियों में 140Nm का टार्क पैदा करता है।

इसमें आपको advanced Li-ion bettery पर 3 साल/50,000 किमी की वारंटी मिलेगी। इसको मात्र 1 घंटे चार्ज करने पर यह 15 से 20 किलोमीटर तक चल सकती है। इसे फुल चार्ज करने में लगभग 7 घंटे लगते हैं तथा एक बार फुल चार्ज होने पर यह 75 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकता है। इनका customer care सपोर्ट भी काफी responsive है और इस स्कूटर का मैंटेनेंस भी काफी आसान है।

TVS iQube Electric Scooter का ऑन रोड प्राइस विभिन्न शहरों में लगने वाले टैक्स आदि के अनुसार लगभग 1 लाख रूपये से 1 लाख 23 हजार रूपये तक है।

इसके अंडर सीट स्टोरेज में आपको पर्याप्त स्थान मिलेगा और इसमें चार्जिंग पोर्ट भी उपलब्ध है। मोबाइल के फुल चार्ज होने पर पॉवर स्वतः ही ऑफ हो जायेगा।

TVS iQube Electric Scooter के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप TVS की official website पर जा सकते है।

मैं आशा करता हूँ की आपको ये जानकारी पसंद आयी होगी। इसे सोशल मीडिया पर भी शेयर करें।

Leave a Comment