वार्निश क्या है | फायदे | उपयोग

क्या आप जानते हैं कि वार्निश क्या होता है और इसे कहाँ-कहाँ उपयोग किया जाता है? अगर आप नहीं जानते तो इस पोस्ट को पूरा पढ़ें, यहां हम आपको वार्निश के बारे में पूरी जानकारी देंगे।

पोस्ट में ये जानकारी है -

वार्निश क्या होता है

वार्निश एक प्रकार का द्र्वीय पदार्थ होता है, इसे रेजिन और प्राकृतिक तेल से बनाया जाता है। वार्निश सामान्यतः पारदर्शी होता है। उपयोग करने के बाद वार्निश में मौजूद तरल सूख जाता है और वार्निश की एक कठोर परत बन जाती है।

वार्निश कितने प्रकार का होता है

  • Oil based Varnish: प्राकृतिक तेल और रेजिन युक्त वर्निश
  • Water based varnish: जल युक्त वार्निश
  • Spirit varnish: अल्कोहल युक्त वार्निश

वार्निश का उपयोग और फायदे

इसका उपयोग मुख्यतः लकड़ी से बनी हुयी चीजों को चिकना और चमकीला बनाने के लिए किया जाता है, जिससे वे और अधिक आकर्षक हो जाती हैं। इसके अलावा वार्निश लकड़ी पर किसी प्रकार की खरोंच, दरार आदि से सुरक्षा करता है और लकड़ी की सतह को जलरोधी बनाता है।

इसके अलावा वार्निश का उपयोग विद्युत् मशीनों की वाइंडिंग में भी किया जाता है यह वाइंडिंग को नमी रोधी बनता है। वार्निश वाइंडिंग तारों को बांधता है और वाइंडिंग को मजबूत बनाता है जिससे उनकी कम्पन या तनाव आदि से सुरक्षा करता है। वार्निश, वाइंडिंग तारों पर इन्सुलेशन की तरह कार्य करता है और उनकी शार्ट सर्किट से रक्षा करता है।

 

Leave a Comment