पॉलिटेक्निक ट्रेड लिस्ट | Diploma courses list

औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े इंजीनियरिंग कोर्स विभिन्न प्रकर के होते हैं :

आईटीआई कोर्स: यह एक सर्टिफिकेट कोर्स होता है, इसे करने के बाद औद्योगिक वर्कर का पद मिलता है।

पॉलिटेक्निक कोर्स: यह एक डिप्लोमा कोर्स होता है, इसे करने के बाद औद्योगिक सुपरवाइजर या जूनियर इंजीनियर का पद मिलता है।

बी.टेक: यह एक डिग्री कोर्स (ग्रेजुएशन) होता है, इसे करने के बाद इंजीनियर का पद मिलता है।

एम.टेक: यह एक मास्टर डिग्री (पोस्ट ग्रेजुएशन) होती है, इसे करने के बाद सीनियर इंजीनियर का पद मिलता है।

पोस्ट में ये जानकारी है -

पॉलिटेक्निक डिप्लोमा क्या है?

यह एक डिप्लोमा कोर्स होता है जिसमें छात्रों को सम्बंधित ब्रांच से जुड़े विषयों की थ्योरी और प्रैक्टिकल जानकारी दी जाती है इसे करने के बाद आपको किसी औद्योगिक क्षेत्र में जूनियर इंजीनियर की नौकरी मिल सकती है।

पॉलिटेक्निक डिप्लोमा में प्रवेश लेने हेतु छात्र को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10th पास होना अनिवार्य है जिसके पश्चात् पीपीटी एग्जाम देना होगा यह एक एंट्रेंस टेस्ट होता है इसमें प्राप्त नंबरों के अनुसार काउन्सलिंग करके प्रवेश दिया जाता है। परन्तु अगर आपने पहले से आईटीआई कोर्स किया हुआ है तो आपको बिना टेस्ट के ही काउन्सलिंग द्वारा सीधे 2nd सेमेस्टर में प्रवेश मिलेगा।

इसमें विभिन्न प्रकार की ब्रांच होती हैं जिनकी जानकरी मैं यहां देने वाला हूँ।

पॉलिटेक्निक डिप्लोमा कोर्स लिस्ट

डिप्लोमा कोर्स की शिक्षण अवधि अलग अलग ब्रांच के अनुसार 2, 3 या 4 वर्ष होती है परन्तु सामन्यतः 3 वर्ष वाला डिप्लोमा अधिक प्रचलित है।

तीन वर्षीय पॉलिटेक्निक डिप्लोमा कोर्स की लिस्ट

No. Course Name Duration
1. Applied Videography 3 Year
2. Automobile 3 Year
3. Architecture and Interior Design 3 Year
4. Architectural Assistantship 3 Year
5. Cement Technology 3 Year
6. Civil 3 Year
7. Chemical 3 Year
8. Computer Science 3 Year
9. Construction Technology & Management 3 Year
10. Computer Hardware & Maintenance 3 Year
11. Electrical 3 Year
12. Electronics & TeleComm 3 Year
13. Electronics & Instrumentation 3 Year
14. Electrical & Electronics 3 Year
15. Electronics 3 Year
16. Food Technology 3 Year
17. Hotel Management & CA Terigte 3 Year
18. Interior Decora Non 3 Year
19. Information Technology 3 Year
20. Mechanical 3 Year
21. Mining & Mine Surveying 3 Year
22. Modern Office Management 3 Year
23. Opto-Electronics 3 Year
24. Ophthalmic Technology 3 Year
25. Refinery & Petro-Chemicals 3 Year
26. Plastic Technology 3 Year
27. Production 3 Year
28. Refrigeration & AC 3 Year
29. Textile Design 3 Year
30. Textile Technology 3 Year
31. Travel and Tourism 3 Year
32. Fashion Tech. 3 Year
33. Electrical & Machanical Engg 3 Year

दो वर्षीय पॉलिटेक्निक डिप्लोमा कोर्स की लिस्ट

No. Course Name Duration
1. Beauty Culture 2 Year
2. Fashion Tech. 2 Year
3. Mine Surveying 2 Year

चार वर्षीय पॉलिटेक्निक डिप्लोमा कोर्स की लिस्ट

No. Course Name Duration
1. Industrial Electronics 4 Year
2. Manufacturing Engg 4 Year
3. Mechatronics 4 Year

आप इनमें से अपने पसंद की किसी भी ब्रांच में प्रवेश ले सकते हैं और सम्बंधित शिक्षण प्राप्त करके अपना उज्जवल भविष्य बना सकते हैं। मैं आशा करता हूँ आपको ये जानकारी पसंद आयी होगी अगर पसंद आयी तो इसे अपने दोस्तों से भी शेयर करें

1 thought on “पॉलिटेक्निक ट्रेड लिस्ट | Diploma courses list”

Leave a Comment