स्टेनोग्राफर क्या है? कैसे बने | योग्यता | सैलरी

जैसा की मैं आपको पहले भी बता चूका हूँ की आईटीआई कोर्स में कई प्रकार के ट्रेड होते है जैसे: इलेक्ट्रीशियन, फिटर, ड्राफ्ट्समैन, कोपा, स्टेनोग्राफर आदि। यहां मैं आपको स्टेनोग्राफी कोर्स के बारे में जानकारी देने वाला हूँ की स्टेनोग्राफर क्या होता है? ITI स्टेनोग्राफी कोर्स क्या होता है? स्टेनोग्राफर का काम क्या होता है और इसमें करियर कैसा होगा?

पोस्ट में ये जानकारी है -

स्टेनोग्राफर क्या होता है

स्टेनोग्राफर एक ऐसा व्यक्ति होता है जो किसी अन्य व्यक्ति के द्वारा बोले जा रहे शब्दों को बहुत तेजी के साथ लिखता है जिसके लिए वह शॉर्टहैंड भाषा का प्रयोग करता है।

शॉर्टहैंड को हिंदी में आशुलिपि कहते हैं इस भाषा का उपयोग करके बड़े बड़े शब्दों और वाक्यों को बहुत छोटी जगह में और बहुत तेज़ी के साथ लिखा जा सकता है। इसके अक्षर बहुत ही अजीब तरह के होते हैं जिन्हे केवल स्टेनोग्राफर ही समझ सकता है।

किसी भी व्यक्ति के भाषण को उसके बोलने की गति के साथ साथ सामान्य भाषा में लिखना बहुत मुश्किल होता है अतः इस कार्य को आसान बनाने के लिए शॉर्टहैंड का उपयोग किया जाता है और यह कार्य करने वाला व्यक्ति स्टेनोग्राफर कहलाता है।

ITI स्टेनो कोर्स क्या है

ITI कोर्स में एक स्टेनोग्राफी ट्रेड होता है जिसमें शॉर्टहैंड भाषा और हिंदी/अंग्रेजी टाइपिंग का प्रशिक्षण दिया जाता है। स्टेनोग्राफी कोर्स एक साल का होता है। इसमें सिखाया जाता है कि किस तरह शॉर्टहैंड का उपयोग करके किसी व्यक्ति के भाषण को तेज़ी से लिखना है और फिर इसके बाद शॉर्टहैंड में लिखे वाक्यों को सामान्य भाषा में बदलकर टाइपराईटर से टाइप करना है।

स्टेनोग्राफी के बाद करियर

आईटीआई स्टेनो कोर्स करने के बाद छात्रों को स्टेनोग्राफर का सर्टिफिकेट प्राप्त हो जाता है। न्यायालय (कोर्ट) में एक दक्ष स्टेनोग्राफर की जरुरत होती है, यह एक सरकारी नौकरी होती है। अगर आप एक कुशल स्टेनोग्राफर हैं तो आप हाई कोर्ट में स्टेनो के पद के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा और भी कई संस्थाओं में स्टेनोग्राफर की आवश्यकता होती है।

SSC स्टेनोग्राफर क्या होता है

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा स्टेनोग्राफर ग्रेड C और ग्रेड D पदों के लिए प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की जाती है जिसमे चयनित अभ्यार्थियों को स्टेनो पद पर सरकारी नौकरी दी जाती है। SSC स्टेनोग्राफर के लिए योग्यता नीचे दी गयी है:

शक्षणिक योग्यता: अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12th पास होना जरुरी है।

आयु: ग्रेड D के लिए 18 से 27 वर्ष और ग्रेड C के लिए 18 से 30 वर्ष (ST/SC/OBC के लिए अतिरिक्त छूट) 

एग्जाम: इसका एग्जाम दो चरणों में होता है:

  • ऑनलाइन एग्जाम: इसमें 200 ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाते हैं जिसके लिए 2 घंटे का समय मिलता है।
  • स्किल टेस्ट: इसमें अभ्यर्थी की शॉर्टहैंड और टाइपिंग स्पीड का परीक्षण किया जाता है।

ग्रेड D के लिए शॉर्टहैंड की न्यूनतम स्पीड 80w.p.m. होना चाहिए तथा ग्रेड C के लिए शॉर्टहैंड की न्यूनतम स्पीड 100w.p.m. होना चाहिए।

स्टेनोग्राफर की सैलरी कितनी होती है

स्टेनोग्राफर ग्रेड C की सैलरी 
Pay Scale 9300 से 34800 रूपये
Grade Pay 4200 रूपये (Pay Band 2)
Initial Pay 5200 रूपये
Total Pay 14500 रूपये
स्टेनोग्राफर ग्रेड C की सैलरी 
Pay Scale 5200 से 20200 रूपये
Grade Pay 2400 रूपये (Pay Band 1)
Initial Pay 5200 रूपये
Total Pay 7600 रूपये

मैं आशा करता हूँ कि आपको ये जानकारी पसंद आयी होगी।

Leave a Comment